इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक खास धार्मिक व राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी यात्रा की घोषणा की है। रेलवे की भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन के माध्यम से चार ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से रवाना होगी और 2 नवंबर 2025 को लौटेगी। कुल आठ रात और नौ दिन की यह यात्रा श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक शांति देगी बल्कि उन्हें देश के इतिहास और गौरव से भी जोड़ने का काम करेगी।
इस विशेष यात्रा का लाभ चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र के यात्री भी उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इसके लिए कई बोर्डिंग प्वाइंट तय किए हैं, जिनमें अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली छावनी और रेवाड़ी शामिल हैं।
इस यात्रा के अंतर्गत यात्री देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इनमें उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, इंदौर के ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर व द्वारकाधीश मंदिर और वेरावल का प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग शामिल है। धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ ही यात्रियों को गुजरात स्थित केवड़िया में बने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी को नजदीक से देखने का अवसर भी मिलेगा।










Leave a comment