LIFESTYLE

खुशखबरी! चार महीने बाद नोएडा की इस सड़क पर फर्राटा भरते दिखेंगे वाहन, 6 लाख लोगों को होगा फायदा

दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड का काम पूरा हो चुका है। संभवता 30 अगस्त को मुख्यमंत्री से उद्घाटन के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

अब एलिवेटेड रोड के नीचे करीब 4.6 किमी सड़क व सेंटर वर्ज का निर्माण एक साथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से शुरू करावा दिया गया है। निर्माण चार माह के अंदर पूरा लिया जाएगा।

इसके बाद ऊपर व नीचे आवागम सुगम हो जाएगा, करीब छह लाख से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एलिवेटेड रोड के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जाएगी।

बता दें कि भंगेल एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान भंगेल, सलारपुर, बरौला, आगाहपुर की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसका सीधा असर यहां के बाजार व कारोबार पर पड़ा। कई बार बाजार एसोसिएशन की ओर से भी प्रदर्शन कर प्राधिकरण अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।