LIFESTYLE

रेवाड़ी में डेंगू का प्रकोप : 60 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की फॉगिंग, बनें जागरुक-करें यह काम

नियमित हो रही वर्षा के साथ वातावरण में नमी बढ़ने के कारण जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को तीन नए मामले आने के साथ जिले में डेंगू संक्रमण के मामले बढ़कर इस सीजन में 60 पहुंच चुके हैं। पिछले पांच दिनों के दौरान ही दस संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इनमें अधिकांश मामले निजी अस्पतालों में आ रहे हैं।