राजनीति

Chhattisgarh Cabinet Expansion Live: आज टूटेगा सस्पेंस का ताला! छत्तीसगढ़ कैबिनेट को मिलेंगे नए चेहरे, इन नामों पर हलचल

Chhattisgarh Cabinet Expansion Today Live: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज सुबह 11 बजे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है. मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका के बयान और भाजपा विधायकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

Chhattisgarh Cabinet Expansion Live:

Chhattisgarh Cabinet Expansion Live: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आज यानी बुधवार को इसका ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, सुबह 11 बजे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी की खबरें तेज हो गई हैं. मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका रायपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे. जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “कुछ चर्चा है, कुछ होने वाला है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.” उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार आज हो सकता है.

वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मंगलवार देर शाम भाजपा विधायक गुरु खुशवंत, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे. तीनों विधायक लगभग आधे घंटे तक सीएम हाउस में रुके, जिसके बाद वे बाहर निकल गए. मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव ने चुप्पी साध ली, जबकि विधायक राजेश अग्रवाल ने सिर्फ इतना कहा कि “आश्वासन मिला है, अब कल सुबह सब साफ हो जाएगा.” इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार अब बेहद करीब है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले 90 विधायकों में 15 फीसदी के आधार पर 13 मंत्री लिए जा रहे थे. लेकिन अब 14 मंत्री बनाए जाएंगे.