Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू हो रही है और Flipkart Plus और ब्लैक मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। इस बार Google Pixel 9 पर सबसे बड़ी डील सामने आई है। 79999 रुपये लॉन्च प्राइस वाला ये फोन सेल में 40000 रुपये से कम में मिलेगा। बैंक ऑफर्स EMI और एक्सचेंज डिस्काउंट्स भी दिए जाएंगे।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 भारत में 23 सितंबर से शुरू होगी और Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल से पहले Flipkart ने कई स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स टीज की हैं। Google Pixel 9 भी इस बार डिस्काउंट पर मिलेगा। साथ ही बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डिस्काउंट्स भी दिए जाएंगे। Pixel 9 को अगस्त पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसमें Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर मिलता है।
Pixel 9 Deal पर मिलेगी ये डील
Google Pixel 9 जिसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में 40,000 रुपये से कम कीमत पर मिलेगा। एक प्रमोशनल इमेज में ‘from 3-,999’ लिखा गया है जिससे कन्फर्म होता है कि इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। हालांकि सही कीमत का खुलासा आज रात होगा।










Leave a comment