Xiaomi आज यानी 19 अगस्त को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, कंपनी Redmi 15 5G के नाम से दमदार स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस 5G फोन के डिजाइन, बैटरी और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। फोन तीन कलर ऑप्शन फ्रॉस्टेड व्हाइट, सैंडी पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन में Gemini इंटीग्रेशन और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। चलिए जानें फोन में क्या-क्या खास होने वाला है…

रेडमी के इस शानदार डिवाइस में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में आपको 6.9-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन को कुछ सर्टिफिकेशन भी मिल सकते हैं, जिनमें TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली शामिल हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 3 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 16GB तक रैम एक्सटेंशन के साथ आ सकती है।









Leave a comment