गैजेट्स

Redmi के दो तगड़े 5G फोन, सैटेलाइट कम्युनिकेशन समेत कई जबरदस्त फीचर्स

Xiaomi एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह 21 अगस्त को चीन में Redmi Note 15 Pro सीरीज को लॉन्च करेगी। कंपनी इस सीरीज के तहत दो नए डिवाइस Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus के नाम से लेकर आ रही है। इतना ही नहीं कंपनी ने इस Pro और Plus मॉडल के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है, जिससे दोनों डिवाइस की पहली झलक सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

मिलेगा ऑल न्यू डिजाइन

इस बार Redmi Note 15 Pro Plus एक ऑल न्यू डिजाइन के साथ आ रहा है। पीछे की तरफ, बीच में एक बड़ा गोल कैमरा हाउसिंग देखने को मिल रहा है जिसके अंदर तीन कैमरा सेंसर मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिलेगा। Xiaomi का कहना है कि फोन में कर्व्ड फ्रेम और कर्व्ड स्क्रीन मिलने वाली है, जो डिवाइस को एक प्रीमियम लुक देगा।