Samsung Galaxy Buds 3 FE सोमवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए गए। ये साउथ कोरियन टेक कंपनी के नए किफायती ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स हैं। ये Galaxy Buds FE के सक्सेसर के तौर पर आए हैं, जिन्हें अक्टूबर 2023 में पेश किया गया था। Galaxy Buds 3 FE में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं। TWS ईयरबड्स पिंच और स्वाइप जेस्चर सपोर्ट करते हैं। Samsung ने वादा किया है कि ANC ऑफ रहने पर ये एक बार चार्ज करने पर 8.5 घंटे तक प्ले टाइम देंगे।










Leave a comment