LIFESTYLE

Samsung का ये नया फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, 20 हजार से कम हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A17 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने इस फोन के इंडियन वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि ये फोन तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा, जबकि इसका यूरोपीय वर्जन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। 6 अगस्त को चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च हुए यूरोपीय वर्ज़न को तीन कलर ऑप्शन्स – ब्लैक, ब्लू और ग्रे में पेश किया गया था। ये फोन Samsung के इन-हाउस Exynos 1330 प्रोसेसर और Mali-G68 MP2 GPU से लैस है।