Latest

8000 mah तक की बैटरी के साथ पेश हो सकता है Realme 16T, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

Realme 16T को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के इस फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।

Realme 16T: चीनी कंपनी रियलमी ने पिछले दिनों भारत में Realme 16 लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन Realme16T को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के इस फोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं, जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Realme 16T को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस फोन को 8GB तक की रैम के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि  यह अभी साफ नहीं है कि यह एक्सपेंडेबल रैम होगी या मेन रैम। इस फोन में 128 और  256 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी फोन के 2 से 3 वेरिएंट पेश कर सकती है।   

रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी अपने इस फोन को Aurora Green, Starlight Black, और Starlight Red जैसे 3 कलर्स के साथ पेश कर सकती है। रियलमी अपने हर फोन में बड़ी बड़ी बैटरी लगाकर पेश कर रहा है। इसी कारण Realme 16T फोन में भी 8000 mah तक की बैटरी लगाकर पेश कर सकती है। हर बार की तरह इस फोन के साथ भी कंपनी चार्जर देगी ऐसी पूरी उम्मीद है।