Latest

‘मेरे हृदय से एक ही ध्वनि निकली…’, बंगाल विजय पर PM ने सुनाई 13 साल पुरानी कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुख्यालय में बंगाल जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी. आज उनकी आत्मा को शांति मिली हुई होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बंगाल की धरती पर एक नए सूरज का उदय हुआ है. ये एक ऐसा सवेरा है जिसका इंतजार कई पीढ़ियों ने किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को शांति मिली होगी. पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र जीता है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बंगाल, असम और पुदुचेरी में जीत का जश्न मनाने पहुंचे पीएम मोदी ने 13 साल पुरानी उस कहानी को याद किया जब उन्होंने कहा था-मां गंगा ने मुझे बुलाया है.