Latest

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज, विजय की TVK ने राजभवन को पत्र लिखकर मांगा समय

तमिलनाडु चुनाव में विजय की TVK ने 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया है. बहुमत से पीछे रहने के बावजूद पार्टी सरकार बनाने के लिए सहयोगियों से बातचीत कर रही है.

तमिलनाडु में शानदार जीत के बाद एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) ने सूबे के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का वक्त मांगा है. पार्टी सरकार बनाने के मुद्दे पर गवर्नर से बात करना चाहती है. पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई.