Latest

ममता की हार का राजस्थान कनेक्शन क्या है? क्यों राजेंद्र राठौड़ की हो रही चर्चा

बंगाल चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों की 28 सीटों में से 27 पर बीजेपी ने विजय हासिल की. बीजेपी की जीत में राजस्थान के नेताओं की अहम भूमिका मानी जा रही है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड जीत के पीछे जहां राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति रही, वहीं राजस्थान के बीजेपी नेताओं की सक्रिय भागीदारी भी निर्णायक साबित हुई. पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को राजस्थान के नेताओं ने जमीन पर उतारते हुए कई क्षेत्रों में जीत के लिए मददकी.