Latest

बंगाल-असम में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पार्टी में जश्न का माहौल, PM मोदी आज शाम पहुंचेंगे दिल्ली भाजपा मुख्यालय, होगा भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी को मिली बड़ी बढ़त के बाद यह दौरा बेहद खास है। सूचना मिलते ही बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उत्साह से भर गए हैं और प्रधानमंत्री को देखने के लिए बेकरार है। पढ़ें पूरी खबर।

PM Modi to visit BJP HQ: देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पश्चिम बंगाल और असम में शानदार बढ़त मिल रही है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे नई दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर (BJP Headquarters) जाएंगे।

PM को देखने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

बीजेपी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, असम में भी एनडीए (NDA) गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।