Latest

Smart Meter के विरोध पर Akhilesh Yadav का तंज, बिजली बिल काटेंगें भाजपा का सत्ता कनेक्शन

हमीरपुर के सदर तहसील में कांशीराम कॉलोनी की महिलाओं द्वारा स्मार्ट मीटर फेंक कर विरोध प्रदर्शन ने अब सियासी रंग ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बढ़ते बिजली बिल आगामी समय में भाजपा का सत्ता से कनेक्शन काटने का काम करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खिलाफ उप्र. की जनता के गुस्से का मीटर हाई है। भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें, महंगे सिलिंडर व बिजली बिल काटेंगें भाजपा का कनेक्शन। अखिलेश यादव द्वारा की गई इस पोस्ट को जिले के लोग भी शेयर कर रहे हैं।