Latest

लग्जरी टूरिज्म का बदलता चेहरा: 5-स्टार होटल नहीं, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नई मांग है ‘प्राइवेसी’

आज के दौर में दुनिया के सबसे अमीर यानी अल्ट्रा-रिच लोगों के लिए छुट्टियां बिताने का मतलब सिर्फ सुंदर जगहें देखना नहीं रह गया है। अब रईस सैलानी आलीशान होटलों के बजाय ऐसे अनोखे अनुभव खरीद रहे हैं, जो आम पर्यटकों की सोच से भी परे हैं।

लग्जरी ट्रैवल का यह बाजार इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि 2025 में 163 लाख करोड़ रुपये का यह सेक्टर 2033 तक 194 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। आइए जानें रईसों के इस बदलते ट्रैवल ट्रेंड के बारे में।