LIFESTYLE

मानसून में उमस वाली गर्मी बन सकती है कई समस्याओं की वजह, इन 6 तरीकों से खुद को रखें हेल्‍दी

इन द‍िनों द‍िल्‍ली के मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है। कभी अचानक तेज बारिश शुरू हो जाती है तो कभी धूप निकल आती है। इन दोनों के बीच उमस भरी गर्मी सबसे ज्‍यादा परेशान करती है। पसीना, चिपचिपाहट और थकान के कारण न केवल रूटीन बि‍गड़ता है, बल्कि सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे मौसम में छोटे-बड़े सभी लोगों के ल‍िए परेशानी हो जाती है।