Latest

लिवर खराब होने का पहला संकेत जिसे लोग कर देते हैं नजरअंदाज, जानें साइलेंट डैमेज के 5 बड़े कारण

Early Liver Damage Signs: अगर समय रहते लिवर के शुरुआती संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं वह पहला संकेत और 5 बड़े कारण जो लिवर को साइलेंट तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं.

Read Time:3 mins

Share

लिवर खराब होने का पहला संकेत जिसे लोग कर देते हैं नजरअंदाज, जानें साइलेंट डैमेज के 5 बड़े कारण

लिवर डैमेज के शुरुआती संकेतों को पहचानना जरूरी है.

Silent Liver Damage Causes: हमारा लिवर शरीर का ऐसा अंग है जो बिना शोर मचाए दिन-रात काम करता रहता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने, पाचन में मदद करने और एनर्जी स्टोर करने जैसे कई जरूरी काम करता है. लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है और हमें इसका पता ही नहीं चलता. ज्यादातर लोग शुरुआती संकेतों को सामान्य थकान या छोटी-मोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है. अगर समय रहते लिवर के शुरुआती संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं वह पहला संकेत और 5 बड़े कारण जो लिवर को साइलेंट तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं.

लिवर खराब होने का पहला संकेत क्या है?

डॉ. पुनीत सिंगला (प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर – लिवर ट्रांसप्लांट और एचपीवी सर्जरी ऑर्गेनाइजेशन, मारेन्गो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम) के अनुसार लिवर खराब होने का पहला संकेत जो अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं वो है हल्की थकान और भूख में कमी। इन संकेतों को अक्सर लोग काम का बोझ समझते हैं. इसमें आपको बिना ज्यादा काम किए भी शरीर भारी लगता है, एनर्जी की कमी महसूस होती है और दिनभर सुस्ती बनी रहती है. कई लोग इसे नींद की कमी या काम का तनाव समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह लिवर के सही तरीके से काम न करने का संकेत हो सकता है.