Latest

Bihar Politics: भाजपा छोड़कर राजद में आए 2 नेता, चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा हाई

चंदन कुमार सिंह और सोनू गुप्ता ने राजद की सदस्यता ली। राजद ने दावा किया कि दोनों भाजपा छोड़कर आए हैं। रणविजय साहू ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है और जनता त्रस्त है। राजद ने एनडीए के बंद को विफल बताया और भाजपा पर गलत नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने बंद के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं का भी उल्लेख किया।

चंदन कुमार सिंह और सोनू गुप्ता ने गुरुवार को राजद की सदस्यता ली। पार्टी की बिहार इकाई के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने उन्हें सदस्यता दिलाई। राजद का दावा है कि दोनों भाजपा छोड़कर उसके पाले में आए हैं।

मिलन समारोह में विधायक मनोज कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, डॉ. मोहित कुमार एवं संतोष कुमार भारती उपस्थित रहे।

साहू ने कहा कि भाजपा और नीतीश सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है, क्योंकि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है, जबकि आम जनता त्रस्त है।

राजद बोला, एनडीए के बंद को बिहार ने नकारा, बैकफायर रहा

राजद का कहना है कि एनडीए के बंद को बिहार ने नकार दिया है। यह बंद एनडीए के लिए बैकफायर ही सिद्ध हुआ है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और अरुण कुमार यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बेबुनियाद बातों के आधार पर भाजपा द्वारा राजद और कांग्रेस के विरुद्ध एक नैरेटिव गढ़ने के षड्यंत्र को बिहार की जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसे भांपकर ही भाजपा ने बंद की अवधि को सुबह सात से दोपहर 12 बजे कर दिया गया था, जबकि बंद प्राय: पूरे दिन का होता है।