Latest

भाजपा ने शुरू की बिहार चुनाव की तैयारियां, शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक; NDA में संतुलन बनाने पर जोर

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राजग की एकजुटता और विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हुई जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बँटवारे पर भी विचार किया गया हालाँकि इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई खास जानकारी नहीं दी गई।

इसी महीने बज सकता है चुनाव का बिगुल

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा सितंबर में ही चुनावी बिगुल बजने की संभावना है। बैठक के बाद मीडिया से बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मुखाबित हुए। उन्होंने सारा ब्योरा दिया, लेकिन साथी दलों में सीटों के बंटवारे और गतिरोध-प्रतिरोध जैसे विषय पर चर्चा से साफ इन्कार किया।