उत्तर प्रदेश की राजनीति में कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन पर फोन किया और बधाई दी। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया। राजीव राय ने स्पष्ट किया कि वे अमित शाह के आभारी हैं।

उत्तर प्रदेश राजनीति से जुड़ी कोई छोटी खबर कब एक बड़ा सियासी भूचाल खड़ा कर दे कहा नहीं जा सकता। यूपी में बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर रहती है। यूपी में ये दोनों दल एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं। इस बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिससे यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, हाल के दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को फोन किया। शाह ने राजीव राय को जन्मदिन पर बधाई दी। सपा सांसद ने गृहमंत्री से बात की, जिसका एक वीडियो भी भी सामने आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे। अब खुद राजीव राय ने इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया है।










Leave a comment