उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद में मतदान जारी है जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। इस बीच बीजू जनता दल (बीजद) ने भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखने की नीति के चलते मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बाढ़ से निपटने में मदद न मिलने की शिकायत की है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में मतदान जारी है। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। हालांकि, इस बीच तीन दलों ने एलान किया है कि वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। लेकिन आखिर कौन हैं ये तीन दल और क्यों उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बना ली?
बीजू जनता दल ने बनाई दूरी
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने घोषणा की है कि उसके सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे।
पार्टी ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक, दोनों से बराबर दूरी बनाए रखने के उसके नीति के तहत लिया गया है। बीजेडी के राज्यसभा में सात सांसद निरंजन बिशी, सुलता देव, मुजीबुल्ला खान, सुभाशीष खुंटिया, मानस रंजन मंगराज, सस्मित पात्रा और देबाशीष सामंतराय है। लोकसभा में उनका कोई सांसद नहीं है।










Leave a comment