Latest

’16 नंबर’ की पहेली से सियासत गरम, राहुल गांधी के बयान पर छिड़ी बहस; आखिर क्या है इसका रहस्य?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर ही कुछ ऐसा बयान दे देते हैं, जिस पर सियासी बहस छिड़ जाती है, लेकिन उन्होंने अब जो बयान दिया है, वह किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है।

उनके इस बयान पर चर्चा शुरू हो गई है और राजनीतिक गलियारे में उसके मायने तलाशे जा रहे हैं। दरअसल, राहुल ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर बहस के दौरान ’16 नंबर’ वाली पहेली का जिक्र किया।

क्या थी पहेली?

हालांकि उन्होंने इस पहेली से पर्दा नहीं उठाया, लेकिन उनकी इस पहेली ने लोगों को कौतुहल में डाल दिया है और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर कांग्रेस नेता किस ओर इशारा कर रहे हैं।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बहस के दौरान सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और अपनी बात एक पहेली के साथ खत्म की।