सुप्रीम कोर्ट द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी के खिलाफ उनके आरोपों से संबंधित मामले में पवन खेड़ा को संभावित दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा बढ़ाने से इनकार करने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर अपने हमले को तेज कर दिया।

भाजपा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश खेड़ा द्वारा चलाए जा रहे ”बिना आधार और राजनीतिक प्रेरित” अभियान को उजागर करता है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो में आरोप लगाया कि खेड़ा ने जाली सामग्री पर भरोसा किया। उन्होंने कहा, ”पवन खेड़ा को पिछले कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट से दूसरा झटका लगा है..उन दस्तावेजों (जो खेड़ा ने पेश किए) को जाली, नकली, फोटोशाप्ड, एआइ-जनित पाया गया और आधे घंटे में पूरी सच्चाई सामने आ गई। वास्तव में उन्होंने अदालत में भी जाली दस्तावेज पेश किए।”









Leave a comment