Latest

iPhone 18 Pro Max और 18 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत, जानिए कैसे होंगे ऐप्पल के सुपर स्मार्टफोन

Apple इस समय नई iPhone 18 सीरीज पर काम कर रहा है। कंपनी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नई आईफोन सीरीज को सितंबर के महीने में लॉन्च करेगी। अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने से पहले फोन के कुछ फीचर्स के साथ कीमत भी लीक हो गई है।

Apple इस समय नई iPhone 18 सीरीज पर काम कर रहा है। कंपनी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नई आईफोन सीरीज को सितंबर के महीने में लॉन्च करेगी। इस वर्ष iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के आने की पूरी उमीद है। लेकिन इस वर्ष iPhone Fold भी लॉन्च हो सकता है, जिसके बारे में हम आपको पहले ही जानकारी दे चुके हैं। अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने से पहले फोन के कुछ फीचर्स के साथ कीमत भी लीक हो गई है।     

iPhone 18 Pro के लीक फीचर्स 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में इस बार 6.3 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। ऐप्पल iPhone 17 प्रो की तरह इस बार भी फोन में 120 hz का ही रिफ्रेश रेट दे सकता है। नए iPhone 18 Pro में अधिकतम 12 GB रैम और 1 TB तक की स्टोरज मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 MP ही फ्रंट कैमरा मिल सकता है।