बिहार में सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया करीब करीब पूरी हो चुकी है. 10 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं. दिल्ली में महत्वपूर्ण मीटिंग है.फाइनल तो सब पहले ही हो चुका है, मीटिंग में मोहर लगाई जानी है. राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने और मीटिंग के बाद नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौट जाएंगे.

बिहार में सत्ता के हस्तानांतरण की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी है. सिनेमा के स्क्रीनप्ले की तरह पूरी क्रोनोलॉजी स्क्रिप्टेड है. कब और कहां क्या होगा, जगह और तारीखें भी तय हैं. बस, खरमास के खत्म होने का इंतजार है. 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी.









Leave a comment