Latest

तमिलनाडु में DMK को AIADMK की शह, फ्रिज से मुफ्त बस यात्रा तक

AIADMK तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK को सत्ता से बेदखल करने के लिए कई तरकीबें आजमा रही है, और उनमें आजमाया हुआ एक कारगर नुस्खा मुफ्त वाली योजना भी है. फर्क बस यही है कि डीएमके नए वादे भी कर रही है, और पुराने वादों को पूरा भी कर रही है – और AIADMK के सामने बड़ा चैलेंज यही है.

तमिलनाडु की राजनीति का मिजाज बिल्कुल ही अलग है. चर्चा में तो सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल की लड़ाई है, लेकिन थोड़ा ध्यान से देखें तो तमिलनाडु का चुनाव का चुनाव कैंपेन ज्यादा दिलचस्प लगता है. चुनाव कैंपेन भी तमिलनाडु बाकी राज्यों से काफी आगे नजर आता है. वहां न SIR बड़ा मुद्दा है, न अफसरों के तबादले और न ही घुसपैठियों की बात.