Latest

OnePlus Nord 6 की पहली सेल LIVE, ऑफर में ₹3000 सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन

OnePlus Nord 6 फोन की पहली सेल लाइव हो गई है। यह वनप्लस का पहला फोन है, जो 9000mAh बैटरी के साथ आता है। पहली सेल में फोन 3,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं

OnePlus Nord 6: कीमत और ऑफर

OnePlus Nord 6 की पहली सेल शुरू हो गई है। भारत में इसकी कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये है। यह Fresh Mint, Pitch Black और Quick Silver कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर (पूरा पेमेंट करने पर) 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं, और Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर (EMI ट्रांजैक्शन पर) 3,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इस छूट के बाद, 8GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 35,999 रुपये और 12GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी।