Latest

ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन जल्द मारेगा एंट्री, सितंबर में लॉन्च की तैयारी! कितनी हो सकती है कीमत?

Apple इस साल सितंबर 2026 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold लॉन्च कर सकती है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह iPhone 18 Pro सीरीज के साथ तुरंत बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा और ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए अक्टूबर या उससे भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. यह फोन बुक-स्टाइल डिजाइन, बड़ी इनर-आउटर स्क्रीन, A20 Pro चिप और प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत करीब 1.8 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. Apple इसे हाई क्वालिटी के साथ लॉन्च करना चाहता है, जिससे यह Samsung और Google जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सके.

ऐपल कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ( iPhone Fold) इस साल सितंबर 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लेकिन ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार, मार्क गुरमन ने जानकारी दी है कि यह फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ शिप नहीं होगा. इसे ग्राहकों तक पहुंचने में थोड़ी देरी हो सकती है, यानी अक्टूबर या उसके बाद उपलब्ध हो सकता है.

मार्क गुरमन ने एक लाइव Q&A सेशन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, “फोल्डेबल फोन बनाना बहुत मुश्किल है. इसका डिस्प्ले टेक्नोलॉजी आज बाजार में सबसे जटिल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में से एक है. इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि यह Pro फोनों से थोड़ा बाद में आएगा. जब भी एपल कोई बड़ा नया डिजाइन लाती है, खासकर जो काफी कॉम्प्लेक्स हो, जैसे 10 साल पहले iPhone X आया था, तो उसमें थोड़ी देरी हो जाती है.”