LIFESTYLE

5 Most Beautiful Villages : स्वर्ग से सुंदर हैं भारत के ये 5 गांव! इस साल की छुट्टियों में शहर की भीड़ में नहीं, यहां आएं

भारत की असली आत्मा आज भी उसके गांवों में बसती है. अगर आप इस साल अपनी छुट्टियों के लिए किसी हरे-भरे और शांत जगह की तलाश में हैं, जो शहर के शोर और प्रदूषण से दूर हो तो भारत के ये पांच गांव आपको स्वर्ग से कम नहीं लगेंगे. इन जगहों की हरी-भरी हरियाली, पहाड़ों, समुद्र और प्राकृतिक सुंदरता इन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक बनाती है. आज हम आपको भारत के ऐसे पांच खूबसूरत गांवों के बारे में बताएंगे, जहां आप प्रकृति के सानिध्य में सुकून भरे पल बिता सकते हैं…

1. मावलिनोंग, मेघालय (सबसे स्वच्छ गांव)
मेघालय की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा यह गांव सफ़ाई का एक बेमिसाल उदाहरण है. इसे ‘भगवान का अपना बगीचा’ भी कहा जाता है. यहां का सामुदायिक अनुशासन और कचरा प्रबंधन इतना बेहतरीन है कि आपको पूरे गांव में कचरे का एक भी टुकड़ा नज़र नहीं आएगा. यहां पाया जाने वाला ‘लिविंग रूट ब्रिज’ प्रकृति और मानवीय इंजीनियरिंग का एक शानदार मेल है.

2. ज़िरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप शांति और संस्कृति के एक सुखद मेल की तलाश में हैं, तो आपको ज़ीरो वैली ज़रूर जाना चाहिए. धान के खेतों और चीड़ के जंगलों के बीच बसा यह गांव, अपातानी जनजाति का घर है. यहां का माहौल आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए एकदम सही है.