Latest

Fruit Raita in summer: न चीनी और न गुड़, इस ट्रिक से बनाएं ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता, लोग पूछेंगे रेसिपी

तपती गर्मी में जब कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन हो तो फ्रूट रायता से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. यह न केवल स्वाद में बेमिसाल है बल्कि सेहत का खजाना भी है.

चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए फ्रूट रायता एक परफेक्ट समर डिश है. दही की ठंडक और ताजे फलों के विटामिन्स का यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक डाइट बनाता है जो आपके डाइजेशन को सुधारने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी देता है. अगर आप गर्मी में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो हल्का भी हो और पोषण से भरपूर भी तो फ्रूट रायते की यह रेसिपी खास आपके लिए है.