बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल चोरी का मामला सामने आया, जहां 25 फोन गायब हो गए. कब्बन पार्क पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए 21 मोबाइल (करीब 18 लाख रुपये) बरामद किए और एक आरोपी व नाबालिग को पकड़ा. घटना भीड़ का फायदा उठाकर की गई.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच तेज कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए IPL के शुरुआती मुकाबले के दौरान एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई. मैच देखने आए दर्शकों के 25 मोबाइल फोन गायब हो गए. IPL मैच के दौरान मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.









Leave a comment