Latest

तमिलनाडु में सीटों के चयन को लेकर सामने आया कांग्रेस का अंतर्विरोध, सांसद ज्योतिमणि ने जताई नाराजगी

पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गया है। करूर से कांग्रेस सांसद एस. ज्योतिमणि ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत कांग्रेस की निर्वाचन क्षेत्र चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पार्टी के हितों से पूरी तरह समझौता किया गया है।

कांग्रेस को तमिलनाडु में डीएमके-नेतृत्व वाले गठबंधन में 28 सीटें मिली हैं। ज्योतिमणि ने 27 मार्च को इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा, विस्तृत चर्चा के बाद सीटों का चयन के बारे में हमारे विचार को प्रभारी लोगों ने खारिज कर दिया।