Latest

‘TMC के कुशासन में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना बंगाल’, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को ममता बनर्जी के 15 सालों से स्थापित भय और भाजपा द्वारा इसे समाप्त कर बंगाली अस्मिता को पुनर्स्थापित करने, घुसपैठ को रोकने, भ्रष्टाचार को लगाम लगाने और राज्य को विकास पर लाने के भाजपा के भरोसे के बीच बताया है।

शाह ने ममता बनर्जी सरकार की विफलताओं के खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) जारी करते हुए तृणमूल के 15 वर्षों के शासन में घुसपैठ व महिला अपराधों से लेकर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और घोटालों के बारे में विस्तार से बताया। शाह के अनुसार, भाजपा इसके बाद घोषणा पत्र को ‘ भरोसा पत्र ‘ के रूप में जारी करेगी।