Latest

Google Pixel 10A को यहां से खरीद बचा सकते हैं हजारों रुपये, जान लीजिए ये जबरदस्त ऑफर

Google Pixel 10A की सेल भारत में मार्च के महीने में शुरू हुई थी। लेकिन अब इस फोन पर बंपर ऑफर आ गया है जिससे ग्राहक गूगल के इस लेटेस्ट फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 10A की सेल भारत में मार्च के महीने में शुरू हुई थी, तब इस फोन की कीमत 49,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब इस फोन पर बंपर ऑफर आ गया है जिससे ग्राहक गूगल के इस लेटेस्ट फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 10A ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 10A यूं तो अब भी 49,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। लेकिन यहां इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप इस गूगल फोन पर पूरे 2500 रुपये बचा सकते हैं। इसके साथ ही यहां 39,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे ग्राहक इस नए फोन को बहुत ही सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।