Latest

Oppo F33 Series: स्मार्टफोन के टूटने की टेंशन खत्म, ओप्पो ने भारत में लॉन्च किए 2 तगड़े स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

Oppo F33 Series: चीनी कंपनी ने 2 नए स्मार्टफोन Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G को पेश किया है। यह दोनों मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कई शानदार फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि यह दोनों मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाले स्मार्टफोन हैं जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं।

Oppo F33 Series को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी ने इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G को पेश किया है। यह दोनों मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कई शानदार फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि यह दोनों मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाले स्मार्टफोन हैं जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से टूटेंगे नहीं। कंपनी ने इन दोनों फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही दोनों फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इन फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखने का काम करती है। 

Oppo F33 Pro 5G Misty Forest, Passion Red और Starry Blue जैसे 3 कलर्स और Oppo F33 Pearl White और Forest Green जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है।