मुख्यमंत्री के रूप में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने में भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने मारी बाजी
हेमंत.ममता ने भी चौंकाया

इंडिया टुडे–C Voter ने 10 से ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य़ों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों पर सर्वे किया है। टॉप-10 राज्यों में बीजेपी शासित राज्यों के 6 सीएम हैं। वहीं एक राज्य आंध्र प्रदेश में एनडीए शासित सत्ता है। इस लिस्ट में गैर बीजेपी शासित वाले राज्यों के सिर्फ 3 मुख्यमंत्री अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में असम में हिंदुत्व के चेहरे का प्रतिधित्व करने वाले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहें। इसका मतलब हिमंता बिस्वा सरमा इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय सीएम हैं। असम की 44.6% (लगभग 45%) जनता हिमंता बिस्वा सरमा के कामकाज से खुश है। वहीं दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% जनता संतुष्ट हैं। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई। बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान है।
झारखंड की 41.9% जनता हेमंत सोरेन से खुश, चौथे स्थान पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल

जबकि तीसरे स्थान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। हेमंत सोरेन के कामकाज पर 41.9 फीसदी झारखंड के लोगों ने अपनी मुहर लगाई है। 41.9% लोग हेमंत के काम के खुश हैं। लिस्ट में चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल हैं। भूपेंद्र भाई पटेल 40.7% गुजरात की जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। 40.7% गुजरात के लोग भूपेंद्र भाई पटेल के कामकाज के खुश हैं।

योगी आदित्यनाथ पांचवें स्थान पर पहुंचे लेकिन प्रदेश में लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा

इस लिस्ट में पांचवें नंबर हैं पीएम मोदी के बाद बीजेपी का चेहरा माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यूपी सीएम 40.4% के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि पिछली बार के सर्वे में योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में पहले स्थान पर थे। इस बार उनका स्थान पांचवें स्थान पर खिसक गया है। हालांकि सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक पिछली बार प्रदेश की 33.2% जनता ने उनके काम पर भरोसा जताया था। वहीं इस बार यह बढ़कर 40.4% हो गया है। इसका मतलब राज्य में उनकी लोकप्रियता पहले से बढ़ी है।
छठवें पर मोहन यादव और सातवें पर चंद्रबाबू नायडू काबिज
इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में छठवें स्थान पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव हैं। एमपी की 39.2% जनता ने उनके काम पर भरोसा जताया है। वहीं सातवें स्थान पर एनडीए शासित राज्य़ आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं। चंद्रबाबू नायडू पर 38.1% आंध्र प्रदेश की जनता ने उनपर भरोसा जताया है। इसका मतलब 38.1% आंध्र प्रदेश की आबादी चंद्रबाबू के कामकाज से खुश हैं।
लिस्ट में ममता बनर्जी और भगवंत मान भी
लिस्ट में आठवें स्थान पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी हैं। 34.2% ओडिशा की जनता मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के काम से खुश हैं। जबकि 30.1% के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काबिज है। कई विवादों के बाद भी 30.1% पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कामकाज के खुश हैं। वहीं 10वें स्थान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान काबिज हैं। 29.9% पंजाब की जनता भगवंत मान पर भरोसा जताया है। साभार: रवि रंजन ,लल्लूराम.काम










Leave a comment